Politics News / राजनीतिक समाचार

60 हजार मीटर रीडरों के रोजगार का मामला, सांसद से लगाई गुहार

देवरिया। उत्तर प्रदेश में लंबे समय से विद्युत विभाग में कार्यरत मीटर रीडरों ने अपने रोजगार को सुरक्षित रखने और उन्हें UPCOS/उचित आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किए जाने की मांग को लेकर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाशंकर राजभर ‘विद्यार्थी  को मांग पत्र सौंपा। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे मीटर रीडरों ने सांसद से वर्षों से किए जा रहे कार्य और अनुभव को देखते हुए उनके हित में प्रभावी पहल करने की मांग की।
मीटर रीडरों ने मांग पत्र के माध्यम से बताया कि प्रदेश में करीब 60 हजार मीटर रीडर पिछले 10 से 15 वर्षों से विद्युत विभाग के लिए घर-घर जाकर मीटर रीडिंग, बिलिंग तथा उपभोक्ताओं से संबंधित विभिन्न कार्यों का संचालन कर रहे हैं। लंबे समय तक क्षेत्र में कार्य करने के कारण उन्हें उपभोक्ताओं, मीटरों और बिलिंग व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी है।
मीटर रीडरों ने मांग की कि वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को UPCOS या उचित आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किया जाए। अनुभवी मीटर रीडरों को प्राथमिकता देने के साथ उनका रोजगार सुरक्षित रखा जाए तथा वर्तमान कर्मचारियों को हटाकर नए लोगों की नियुक्ति न की जाए। इसके साथ ही उचित मानदेय, समय से भुगतान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की मांग की गई।

मांग पत्र में यह भी कहा गया कि जब तक शासन स्तर से कोई अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक वर्तमान में कार्यरत मीटर रीडरों को कार्य से न हटाया जाए।
इस दौरान सलेमपुर क्षेत्र के मनोज उपाध्याय, अंजनी श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार रंजन, भृगुनाथ सिंह, बंटी राजभर, विकाश राजभर, निलेश यादव, सत्यम पाण्डेय, परमेश्वर मिश्रा, अविनाश मिश्रा, सूरज शाह, बशिष्ठ यादव, अशोक भारती, अभिषेक जायसवाल, अमित यादव, अजय गोंड, किशना कुमार सिंह, बृजेश कुमार, रामहर्ष यादव, ओमप्रकाश यादव, साहिल यादव, शुभम कुमार, अनूप कुमार, अमरनाथ यादव, साबिर अहमद, मनोज साहनी, अहसान अंसारी, मुकेश यादव, शिवम कुमार, ऋषिकेश भारती, संतोष यादव, हरमेश कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, प्यारेलाल और रजनीकांत तिवारी समेत सैकड़ों मीटर रीडर मौजूद रहे।
सांसद रमाशंकर राजभर ने मीटर रीडरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाने तथा हर संभव प्रयास कर उनका हक दिलाने का आश्वासन दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh