नगर के विभिन्न मंदिरों पर मन भगवान कृष्ण का छठी हार।
देवरिया।स्थानीय बरहज नगर में अति प्राचीन मंदिर श्री साकेत बिहारी मंगल शाह सोना मंदिर समेत आजाद नगर दक्षिणी में भगवान श्री कृष्ण का छठीहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
भगवान कृष्ण के छठी हार के कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल सहित अन्य महिलाओं द्वारा भगवान के बाल रूप का पूजन अर्चन किया गया साथ ही महिलाओं द्वारा सुंदर भजन सोहर और मंगल गीत गाए गए तथा व्यवस्था समिति द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया था आगंतुक श्रद्धाुलूजन दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया वहीं दूसरी तरफ नगर के पूर्वी छोर पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर भी भगवान के छठी हार का कार्यक्रम हर्ष उल्लास के बीच संपन्न हुआ वहां के भी व्यवस्था समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया था लोगों ने श्रद्धा भक्ति के साथ छठी हार के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया
सोना मंदिर के कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार मिश्रा, मुरारी अग्रवाल,अजीत जायसवाल, श्री प्रकाश पाल, रामनिवास उपाध्याय, अनमोल मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, नरसिह कुशवाहा ,जगदीश जायसवाल, सोनू सिंह, विनय कुमार मिश्र, सावित्री देवी,सुशीला देवी,रागिनी, अनीता जायसवाल, अंशु, कृष्णावती, मनोरमा, आयुषी, सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भजन कीर्तन ,भजन, एवं प्रसाद ग्रहण कर आनंद लिया।
























































Leave a comment