गुठनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जांच के दौरान पकड़ा संदिग्ध ट्रक,
देवरिया लार :- यूपी बार्डर पार के बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक रुकते ही चालक और खलासी वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गए। इससे पुलिस को ट्रक के अंदर किसी संदिग्ध सामान के होने का संदेह हुआ।
पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ। इसके बाद ट्रक को गुठनी थाना लाया गया। सूचना मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद सिंह और रविशंकर सिंह गुठनी थाना पहुंचे और अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रक को खाली कराया गया।
ट्रक से बड़ी मात्रा में कफ सिरप मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है। फरार चालक और खलासी की तलाश जारी है तथा बरामद कफ सिरप की मात्रा और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
























































Leave a comment