Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्राथमिक विद्यालय महुआ बारी में पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

देवरिया।राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में निर्धारित 10  दिवसों के क्रम में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय महुआ बारी में विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारते हुए पानी बचाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं ने अपने-अपने विवेक के अनुसार अलग-अलग  चित्रों को बनाया। किसी ने जल संरक्षण का चित्र खींचा तो किसी ने पानी बर्बाद होने से बचाव के लिए चित्र बनाया बनाया  विद्यालय परिसर में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ओझा के निर्देशन तथा एआरपी संदीप जायसवाल एवं श्रीराम की देखरेख में संपन्न हुआ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। शिक्षकों ने कहा कि बचपन से ही विद्यार्थियों में पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना  जरूरी है। प्रतियोगिता में सोनी, नायरा, समर, अनुष्का, खुशी और सलोनी सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण के लिए जागरूक करने की अपील की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh