सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा लालगंज मंडल की तैयारी बैठक संपन्न
मार्टीनगंज आजमगढ़। आगामी सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लालगंज मंडल दीदारगंज की तैयारी बैठक शिव मंदिर, खेतापट्टी में आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सीता चौहान रहीं। मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह और मीडिया प्रभारी रोशन राजभर की उपस्थिति में मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान आगामी सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा बूथ स्तर तक अभियान की गतिविधियों को पहुंचाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
























































Leave a comment