Latest News / ताज़ातरीन खबरें
कपरवार में रामलीला मैदान पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
देवरिया।बरहज तहसील के कपरवार गांव स्थित रामलीला मैदान में पुलिस चौकी के सामने गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा बांस और मिट्टी डालकर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोप है कि पुलिस मामले मेंआनाकानी करती रही। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के विश्राम मणि त्रिपाठी ने मामले की शिकायत एसडीएम बरहज से की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल को मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।ग्रामीणों के मुताबिक करीब पांच वर्ष पहले भी प्रशासन ने रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटवाया था। इसके बावजूद दोबारा अतिक्रमण की कोशिश से ग्रामीणों में नाराजगी है।


























































Leave a comment