Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नाला निर्माण के दौरान पुरानी ईंटें बेचने की सूचना पर नगर पंचायत ने की कार्रवाई


ईंटें बरामद कर नगर पंचायत ने अपने अधिकार क्षेत्र में सुरक्षित रखवाईं, निर्माण कार्य के संयुक्त निरीक्षण के लिए परियोजना प्रबंधक को पत्र

घोसी।मऊ। नगरपंचायत क्षेत्र में हो रहे नाला निर्माण के दौरान एक व्यक्ति द्वारा नगर पंचायत की पुरानी ईंटों को बेचने की सूचना प्राप्त होने परनगर पंचायत के ईओ अनिल कुमार ने तत्काल अपनी टीम को मौके पर भेजा। टीम ने पुरानी ईंटों को बरामद कर नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्र में सुरक्षित रखवा दिया।
    मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत के ईओ अनिल कुमार ने कन्सट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज आजमगढ़ के परियोजना प्रबंधक को पत्र भेजकर निर्माण कार्य का संयुक्त निरीक्षण कराने को कहा है।
    नगर पंचायत की ओर से भेजे गए पत्र में निर्माण कार्य को लेकर कई आपत्तियां दर्ज की गई हैं। पत्र के अनुसार नगर पंचायत सीमा में सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण में कुछ स्थानों पर पुराने नाले को तोड़े बिना उसके बगल में नया नाला बनाए जाने की बात सामने आई। इससे स्थानीय लोगों के साथ विवाद की स्थिति बनने का भी उल्लेख किया गया है।
   पत्र में कहा गया है कि फर्म द्वारा नगर पंचायत को जानकारी दिए बिना पुराने नाले की ईंट, पटिया, इंटरलॉकिंग और मिट्टी बेचे जाने की शिकायत मिली है। नगर पंचायत ने इसे नियमों के विपरीत बताते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
ईओ अनिल कुमार ने मामले को लेकर परियोजना प्रबंधक और अवर अभियंता से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से लिखित पत्र भेजकर निर्माण कार्य का संयुक्त निरीक्षण कराने की मांग की गई।
   ईओ ने परियोजना प्रबंधक से उनके साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण कराकर कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने का अनुरोध किया है। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh