Crime News / आपराधिक ख़बरे

सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक हिरासत में, शांतिभंग में चालान

तरवां, आजमगढ़। थाना तरवां पुलिस ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के संबंध में कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक युवक के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2026 को ग्राम ऐरा कला निवासी अभिषेक कुमार पुत्र विनोद राम, उम्र करीब 22 वर्ष द्वारा सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद तरवां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह उत्तेजित होकर विवाद करने लगा। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने धारा 170/126/135 BNSS के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की।

इसके बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं विवादित सामग्री पोस्ट करने से बचने तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

GGS NEWS 24 | आजमगढ़


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh