जनसुनवाई में SSP डॉ. अनिल कुमार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने रविवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरणपाल सिंह भी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। SSP ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए। पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उन्हें प्रभावी एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जाए।
SSP डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिस का उद्देश्य शिकायतों का निष्पक्ष समाधान करने के साथ-साथ आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
GGS NEWS 24 | आजमगढ़




















































Leave a comment