तीन दिन से 50 घर अंधेरे में जीने को विवश
देवरिया।प्रदेश सरकार 24 घंटे में जला ट्रांसफार्मर बदलने का दावा कर रही है, लेकिन तेलिया कला विद्युत घर से जाने वाली लाइन से ग्राम पंचायत देऊवारी के पूरब टोला में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिन से जला पड़ा है। इससे 50 घर अंधेरे मैं रहने को भी हुआ ।
ग्रामीणों अमित यादव, सत्येंद्र उपाध्याय, पंकज यादव और प्रमेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत विद्युत विभाग से की गई, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी विभाग ने सुध नहीं ली। अंधेरे के कारण ग्रामीणों को सांप-बिच्छू का डर सता रहा है। बच्चों की पढ़ाई बाधित है और मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।
इस संबंध में पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता हरिपाल सिंह पटेल ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी मिली है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

























































Leave a comment