Latest News / ताज़ातरीन खबरें

माईभारत क्विज प्रतियोगिता की जानकारी पाकर विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

देवरिया।बरहज। माईभारत पोर्टल पर चल रही क्विज प्रतियोगिता के संबंध में मंगलवार को श्री जवाहर लाल नेहरू रघुनंदन इंटर कॉलेज, यमुना मठ कसली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिवम पाण्डेय ने विद्यालय में सम्मिलित होकर छात्र-छात्राओं को माई भारत क्विज प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में पंजीकरण की प्रक्रिया, प्रतिभाग करने के तरीके तथा इसके महत्व के बारे में बताया। इस दौरान कुछ छात्र-छात्राओं का मौके पर ही माईभारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। प्रतियोगिता की जानकारी मिलने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सुधीर यादव ने अपनी बाइट में कहा कि माईभारत क्विज प्रतियोगिता युवाओं को देश के इतिहास, संस्कृति, उपलब्धियों और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी से जोड़ने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh