Crime News / आपराधिक ख़बरे

मनीष सिंह हत्याकांड में वांछित एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार

देवरिया। स्थानीय भलुअनी थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में वांछित एक और आरोपी को स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी मनीष सिंह की चाकूओ से गोद कर हत्या कर दी गयी थी, इस हत्याकांड से नगर व क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। मृतक मनीष सिंह के परिजनो ने चार नामजद अभियुक्तों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस सुत्रो के अनुसार मुख्य आरोपी चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को पुलिस को सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गांधी चौक स्थित पुलिया के पास से एक अभियुक्त कही भागने की फिराक में था तभी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान इस हत्याकांड के तीसरे अभियुक्त जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नं 7 तिलक नगर (शिवधरिया) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh