Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हरिद्वार में गंगा घाट पर वायरल रील को लेकर विवाद

हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी के पास एक महिला के गंगा स्नान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में महिला कथित तौर पर आपत्तिजनक माने जा रहे पहनावे में स्नान करते हुए रील बनाती नजर आ रही है।

वीडियो सामने आने के बाद गंगा समिति के सदस्यों ने आपत्ति जताई। समिति का कहना है कि हर की पौड़ी और गंगा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा पवित्र स्थल है, इसलिए यहां मर्यादा और धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।

समिति ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए बनाई गई इस रील से धार्मिक भावनाओं और संस्कृति को ठेस पहुंची है। मामले में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई है।

फिलहाल महिला की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले को लेकर जांच की जानकारी सामने आई है।

 आपके अनुसार धार्मिक स्थलों पर सोशल मीडिया रील बनाने की भी कोई मर्यादा तय होनी चाहिए


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh