Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्राचीन ठाकुर जी मंदिर में मना भगवान कृष्ण का छठी बरही

पथरदेवा। पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेदीपट्टी प्राचीन ठाकुर जी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर परिसर में सोमवार को 24 घंटे अखंड हरि कीर्तन का समापन हुआ। देवरिया के अलावा बिहार के गोपालगंज एवं बिजयीपुर से पहुंची कीर्तन मंडलियों ने ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ महामंत्र का जाप किया। 
स्थानीय गायक पंकज राय की अमर मंडली ने भजनों की मनोहारी प्रस्तुति देखकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक भजन, सोहर और रात्रि जागरण का आयोजन चलता रहा। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
 मंगलवार दोपहर बाद अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति के पश्चात महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के पुजारी बृजेश पांडेय ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के बरही महोत्सव की यह परंपरा पूर्वजों के समय से चली आ रही है। ग्रामवासी आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलकर हर वर्ष इस आयोजन को भव्य रूप देते हैं। कार्यक्रम में ग्रामवासियों के साथ क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh