Latest News / ताज़ातरीन खबरें

होने वाली भाभी बनी बीवी: फेरों से ऐन पहले दूल्हे ने खड़ी की मुसीबत

पीलीभीत। बरात से चंद घंटे पहले घर से लापता हुए दूल्हे की जगह उसके छोटे भाई को फेरे लेने पड़े। लड़की पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी। आखिरी समय में दूल्हे के लापता होने के बाद दोनों परिवारों में बातचीत हुई। आखिर में दूल्हे की जगह उसके छोटे भाई को शादी के लिए राजी किया गया। इधर पुलिस गुम हुए दूल्हे की तलाश में जुटी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्दपुर निवासी रामअवध तिवारी ने अपने बड़े बेटे शशांक का विवाह फतेहगंज पश्चिमी में तय किया था। बुधवार को बरात जानी थी। बरात जाने के लिए बस, गाड़ी और रिश्तेदार तैयार हो चुके थे। इस दौरान दूल्हा लापता हो गया। उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। ऐन वक्त पर दूल्हे के लापता होने से दोनों परिवारों में खलबली मच गई। इधर दुल्हन पक्ष ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी। उनके सारे रिश्तेदार आ गए थे। मंडप, खाना, टेंट आदि सब तैयार थे। दूल्हे के न मिलने पर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में बातचीत हुई।
इसके बाद दूल्हे के छोटे भाई को शादी के लिए राजी किया गया। दूल्हे की जगह उसके छोटे भाई विषर्भ की बरात ले जाई गई। बरात फतेहगंज पचिमी पहुंची जहां उसके छोटे भाई के साथ दुल्हन ने सात फेरे लिए। एसओ अचल कुमार ने बताया कि दूल्हे के छोटे भाई के साथ शादी कराई गई है। दूल्हे के दोस्तों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया हैं। किसी को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh