Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गालीबाज थानाध्यक्ष की कारस्तानी कैमरे में हुई कैद रात के अंधेरे में सड़क पर महिला को जूते मारने की धमकी देते हुए दे रहे हैं गाली

आजमगढ़। आज़मगढ़ के एक थाने के थानाध्यक्ष का महिला को गाली व मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि थाना प्रभारी एक महिला को जूते से मारने की धमकी दे रहे और मोबाइल छीनने का विरोध करने पर महिला को भद्दी-भद्दी गालिया देते नजर आ रहे हैं। यही नहीं महिला से जबरन मोबाइल छिनने की कोशिश भी की जा रही है। इस पूरे वाकया में सबसे बड़ी बात यह है कि इस दौरान कोई महिला आरक्षी मौके पर मौजूद नहीं है। मामला अतरौलिया थाना का बताया जा रहा है। पीडित ने एसपी से गालीबाज थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh