Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सीएम योगी द्वारा जनपद को दी गई फिर एक बड़ी सौगात, 144 किमी सड़कों की मरम्मत के लिए 2425 लाख हुआ स्वीकृत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र के एक और प्रस्ताव को मिली मंजूरी
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने जिले को बड़ा पैकेज दिया है। जनपद की खराब सड़कों के मरम्मत के लिये उप्र शासन द्वारा 144.284 किलोमीटर सड़क के मरम्मत के लिये 25 नवम्बर को ₹ 2425.75 लाख की स्वीकृत कर दिया। जिस पर जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि उक्त बजट शासन द्वारा जनपद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू के प्रस्ताव पर पारित किया गया है। पूर्व में भी जनपद के विकास के लिए अखिलेश कुमार मिश्र के तमाम प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर सड़कों की बदहाली की बात कही थी।

























































Leave a comment