Latest News / ताज़ातरीन खबरें

इस बैनर को देख,फूलपुर नगर की राजनीति की तासीर गर्म होने के साथ ही सामाजिक व्यवस्था में आया भूकंप

फूलपुर। नगर पंचायत चुनाव नजदीक आने के पूर्व ही फूलपुर नगर की राजनीति की तासीर गर्म होने के साथ ही सामाजिक व्यवस्था में भूकंप आ गई है। नगर के अनेकों धार्मिक हिंदू सामाजिक स्थलों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा पोस्टर लगा दिया गया है। यह चिंगारी पांच साल पहले ही तब जीवंत हुई थी जब नगर पंचायत के सहयोग वित्त पोषित योजनाओं के अन्तर्गत धर्मशाला का निमार्ण कराया गया था जिसमे नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत बाबा परमहंस मंदिर धर्मशाला, रामलीला मैदान धर्मशाला, नागा बाबा समाधी स्थल , मन्दिर धर्मशाला, संगत जी गुरुद्वारा धर्मशाला सहित ऊंचवा मुहल्ला, मुस्लिम बस्ती कुंवर नदी धर्मशाला का निर्माण कराया गया इसी बीच नगर पंचायत चुनाव के दौरान उक्त धर्मशालाओं मेसे नागा बाबा, परमहंस बाबा धर्मशाला को पोलिंग बूथ बनने की सूचना पर कुछ लोगों द्वारा विरोध व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसका विरोध और खंडन तत्कालिक नगर पंचायत अध्यक्ष स्व शिव प्रसाद जायसवाल अनेकों मंचो से किया और लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी मंदिर, धर्मशाला परिसर में पोलिंग बूथ नहीं बनाया जाएगा। लेकिन चुनाव में स्व अध्यक्ष यह आश्वाशन झूठा निकाला और मन्दिर परिसर के धर्मशालाओं में बूथ भी बने और वोट पड़े।लेकिन इस समय फिर उक्त धर्माशालों पर पोलिंग बूथ बनाने के लिए मन्दिर धर्मशाला के देख रेख कर्ताओं को नगर पंचायत कार्यालय द्वारा उक्त परिसर की चाभी सौंपने की नोटिस भेजा गया जिसके बाद वो दबी हुई चिंगारी फिर दहक उठी और उसी के अंतर्गत गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का पोस्टर लगा दिया गया। वहीं मंगलवार को इसी संबंध में एक सभा नागा बाबा पोखरे पार्क पर बुलाई गई थी जिसकी अनुमति ना मिलने से सभा इस्थागित हो गई। साथ ही इस तरह के भड़काऊ पोस्टर लगाने का लोगों द्वारा विरोध भी किया जा रहा। पोस्टर भी हटाए गए। एक पच्छ का कहना है कि मंदिर प्रांगण की गरिमा बनाएं रखने के लिए धर्मानुसार आचरण, व्यवहार आवश्यक होता है धार्मिक स्थल में अलग प्रकार के व्यवहार क्रियाकलाप से धार्मिक भावनाओं के आहत होने तथा धार्मिक प्रतीकों के बेअदवी होने का खतरा बना रहता है। जिससे आपसी सौहार्द बिगड़ने का भी खतरा रहता है। जिसमे उचित व्यवस्था बनाएं रखना जरूरी है। फिलहाल चुनावी माहौल में चर्चाओं का बाजार गर्म है। और इस्थिति तनाव पूर्ण किंतु नियंत्रण में है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh