Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हूंटर सायरन व प्रेशर हार्न का प्रयोग पर प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान 

जौनपुर: यातायात माह नवम्बर” के तत्वाधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में निर्धारित कार्यक्रम वाहनों पर हूंटर सायरन व प्रेशर हार्न का प्रयोग । जिसके क्रम में प्रचार प्रसार कर जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाहनों पर हूंटर सायरन व प्रेशर हार्न का प्रयोग करने वालों पर कार्यवाह किया गया, व इनके दुस्परिणाम से उनको अवगत कराया गया, तथा दोषी पाये जाने पर चालान की कार्यवाही की गयी व इसके प्रति प्रचार प्रसार करते हुए वाहन चालको कों जागरूक किया गया। तथा इसके अतिरिक्त जनक कुमारी इण्टर कालेज, जौनपुर में निबंध, क्विज, रंगोली, व संभाषण प्रतियोगिता के साथ साथ यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह , क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर कुलदीप कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर सन्त प्रसाद उपाध्याय आर0आई0 परिवहन अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य जनक कुमारी इण्टर कालेज, जौनपुर , प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला मौजूद रहे, व इनके द्वारा रंगोली, संभाषण, क्विज, निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया । तथा उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया, तथा यातायात नियमों के बारे में सभी बच्चों को अपने परिवार, गांव समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए बताया गया । तथा आज दिनांक 19.11.2022 को जनपद पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध कुल 213 चालान व 2,27,500/- रुपये शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी है.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh