सगड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी आजमगढ़ ने फरियादियों की सुनी फरियाद
आजमगढ़ 19 नवम्बर-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में आज तहसील सगड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर कुल 125 मामले आये, जिसमे से 20 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 105 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 109, गृह के 06, आपूर्ति के 01, विकास के 02, विद्युत के 05, वन विभाग के 01 एवं एसएलओ 01 मामले शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक्सीयन विद्युत, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पीओ डूडा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आईएन तिवारी, एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह, सीओ सगड़ी सौम्या सिंह, तहसीलदार सगड़ी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-------जि0सू0का0 आजमगढ़-19.11.2022--------

























































Leave a comment