Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उप्र के आई ए एस को हीरो पंती पड़ी भारी, ड्यूटी से हटाये गये

अहमदाबाद। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर इलेक्शन ड्यूटी से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट करने पर आई ए एस अधिकारी अभिषेक सिंह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने सोशल मीडिया की पोस्ट सामने आने के बाद यूपी कैडर के 2011 बैच के आई ए एस अभिषेक सिंह को तत्काल चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है। आयोग ने सिंह के स्थान पर अब 2011 बैच के आई ए एस कृष्ण बाजपेयी को ड्यूटी में लगाया है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में सिंह को तुंरत ड्यूटी छोड़ने और अपने नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। अभिषेक सिंह की आयोग ने अहमदाबाद के बापू नगर और असरवा में ड्यूटी लगाई थी। सिंह को आयोग ने चुनाव पर्यवेक्षक बनाया था। यूपी कैडर के अधिकारी अभिषेक सिंह सोशल मीडिया पर गुजरात चुनावों की ड्यूटी से जुड़ी पोस्ट की थीं। इसमें उन्होंने लिखा था कि मैंने गुजरात चुनावों के बतौर पर्यवेक्षक अहमदाबाद ज्वाइन किया है। इसमें अभिषेक सिंह एक हीरो की स्टाइल में खड़े है और दूसरी तस्वीर में उनके साथ उन्हें मिले स्टॉफ की फोटो थी। अभिषेक सिंह अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें पोस्ट की थी। 17 नवंबर को अभिषेक सिंह द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरें को चुनाव आयोग ने पब्लिसिटी स्टंट माना है। इसी को देखते हुए आयोग ने उन्हें तत्काल ड्यूटी से अलग कर दिया है। 2011 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अभिषेक सिंह एक्टिंग भी करते हैं। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर इसका जिक्र हैं। इसमें उन्होंने लिखा है आईएएस, एक्टर और इन्टरप्रिन्योर। अभिषेक सिंह की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर बॉलीवुड की कई हस्तियों के साथ तस्वीरें भी मौजूद हैं। वे नो शेम मूवमेंट से भी जुड़े हुए हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh