सुल्तानपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर में कल शुक्रवार की दोपहर करीबन तीन बजे बल्लीपुर गांव के राकेश तिवारी पुत्र स्वर्गीय शारदा प्रसाद तिवारी ने अज्ञात कारण से छप्पर में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली, परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची द्वारिकागंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोसाईगंज के द्वारिकागंज चौकी क्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी राकेश तिवारी उम्र 48 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय शारदा प्रसाद तिवारी ने शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर स्थित छप्पर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं घर वालों का कहना है कि ऐसी कोई बात भी नहीं हुई थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। युवक के जान देने से घर में कोहराम मचा है। वही गोसाईगंज के द्वारकागंज चौकी इंचार्ज दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों के माध्यम से सूचना मिली जिससे तुरंत पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

























































Leave a comment