20 वी पूण्य तिथि पर याद किए गए रमाशंकर सिंह
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में क्षेत्र के मालवीय कहे जाने वाले स्व रमाशंकर सिंह की 20 वी पूण्य तिथि मनाई गई है।लोगो ने उनके मूर्ति पर फूल माला पहनाकर कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।रमाशंकर सिंह क्षेत्र में दर्जनों स्कूल की नींव रखे हैं।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय पर आज शुक्रवार को स्व रमाशंकर सिंह की 20 पुण्यतिथि मनाई गई है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार मिश्र जी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग विद्यालय इंटर कालेज के प्रबंधक डॉ निरंकार सिंह रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेश कुमार सिंह ने किया।रमाशंकर सिंह क्षेत्र में शिक्षा की अलख को जगाया है।क्षेत्र में उद्योग विद्यालय इंटर कालेज, गांधी शताब्दीडिग्री कालेज,आदर्श जूनियर हाईस्कूल, मनगीत पुर इंटर कालेज, सहित अनेक विद्यालय की आधार शिला को रखा और गरीबी को शिक्षा प्रदान कराई।जो आज भी लोग भूले नहीं है शिक्षा को प्रथम स्थान देने का काम करते थे।क्षेत्र का हर विद्यार्थी जो उनके स्कूल में पढ़ता था।वह उनके जुबान पर याद रहता था।आये हुए लोगों द्वारा स्व रमाशंकर सिंह के मूर्ति पर फूल माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।इस मौके पर रामअवध सिंह, राधेश्याम सिंह, डॉ रणधीर सिंह,राकेश कुमार सिंह,गोकर्ण सिंह, जितेन्द्र मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, सुनील पाण्डेय, श्रीमती आशा सिंह,श्रीमती दुर्गावती सिंह, बबिता सिंह, गीता सिंह, देवेंद्र यादव, कौशलेंद्र रघुवंशी, दिवाकर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

























































Leave a comment