Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दिल्ली से आजमगढ़ भागा प्रेमी, धमकी प्रेमिका तो किया अपहरण,पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दिल्ली से आजमगढ़ भागा प्रेमी, धमकी प्रेमिका तो किया अपहरण,पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जआजमगढ़। गोरखपुर सहजनवा क्षेत्र की युवती नई दिल्ली में रहती है। आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र के बक्सपुर गांव के मोहम्मद अशरफ से उसका दिल्ली में प्रेम संबंध हो गया। दोनों लगभग 8 साल एक साथ रहे। इस दौरान प्रेमिका दो बार गर्भवती भी हुई, जिसे प्रेमी ने गर्भपात करा दिया। साल भर पहले दोनों ने दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर लिया। इस बीच मोहम्मद अशरफ काम के बहाने दिल्ली से अपने गांव आजमगढ़ चला आया। गांव में उसका गैर अन्य युवती के साथ संबंध हो गया। करीब 6 दिन पहले इसकी जानकारी दिल्ली में उसकी प्रेमिका को हुई तो उसने फोन कर आजमगढ़ आने की चेतावनी दी। वह दिल्ली से आजमगढ़ पहुंच भी गई, यहां आने के बाद ऑटो रिक्शा से बक्शपुर गांव जाते समय बोलेरो से आए प्रेमी व उसके साथियों ने ठेकमा भगवानपुर गांव के पास उसे अगवा कर लिया। किसी तरह उनसे जान बचाकर प्रेमिका बरदह थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। बरदह थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित प्रेमिका की तहरीर पर उसके प्रेमी मोहम्मद अशरफ व पूर्व प्रधान सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh