Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विद्यार्थी सेना का लगा पुस्तक मेला, छात्रों में वितरित किया गया पुस्तक

आजमगढ़,16 नवम्बर, एक घंटा राष्ट्र को, एक मुट्ठी समाज को ,अर्पित करने को संकल्पित भारत रक्षा दल की" विद्यार्थी सेना ने आज छात्रों के लिए पुस्तक मेले का आयोजन डी ए वी कॉलेज के सामने किया, जहां पांच और ₹दस में विभिन्न कक्षाओं और कंपटीशन की किताबों को विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया 

 अभियान में लगे विद्यार्थी सेना के कार्यकर्ता हर्षित गुप्ता, प्रियांशु , और राहुल ने बताया कि भारत रक्षा दल द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ किया जाता है विद्यार्थी सेना की जिम्मेदारी हम लोगों को मिली है, संगठन के पदाधिकारियों के निर्देशानुसार आज हम लोगों ने अपना पहला अभियान यहां से प्रारंभ किया, इस अभियान में हमने पुराने छात्रों से विभिन्न कक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें ले कर उसे जरुरतमंद छात्रों में न्यूनतम सेवा शुल्क पांच दस ₹ लेकर वितरित किया यह शुल्क इसलिए लिया जा रहा है ताकि जरुरतमंद छात्र ही इसे ले सकें। आज पहले दिन 432 छात्र छात्राओं ने हमारे पुस्तक मेले से किताबें खरीदी और किताब लेकर छात्र काफी गदगद दिखे। हमारे इस अभियान से जो बच्चे महंगी किताबें नहीं खरीद पा रहे थे उन्हें भी किताबें मिल जाएंगी,आज हमारा पहला दिन था हम लोग विभिन्न स्कूलों कॉलेजों के सामने इस तरह का पुस्तक मेला का आयोजन और विद्यार्थियों के हित में कई कार्य क्रम निरंतर करते रहेंगे,साथ ही सभी पुराने छात्रों अभिभावकों से अनुरोध है कि आपके पास जो भी पुरानी किताबें पड़ी हुई हैं,इस अभियान में देना चाहें तो हमे फ़ोन करें हम आपके घर से किताबें उठा कर जरूरतमंदों तक पहुंचा देंगे,इससे छात्रों का भला हो सके। इस अभियान का नेतृत्व भारत रक्षा दल के वरिष्ठ पदाधिकारी अमित कुमार गुप्ता ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh