Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सुबह बिलरियागंज शाम बिलरियागंज जब देखो तो जाम बिलरियागंज जिम्मेदार मुक दर्शक बने -------------

बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज के नये चौक से महराजगंज मार्ग व जीयनपुर, आजमगढ़, रौनापार मार्ग पर जाने वाले लोगों को आये दीन जाम के झाम में झेलना पड़ता है लेकिन इससे बचने की किसी के पास कोई मार्ग नहीं  जबकि कल लगभग दो बजे दिन में सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का काफिला किसी कार्य से बिलरियागंज के कासिमगंज होते हुए जा रहा था कि नया चौक की तरफ से भारी वाहन आने से जाम लग गया फिलहाल में सांसद दिनेश लाल यादव के सुरक्षा में लगे पुलिस फोर्स किसी तरह से अपने वाहनों को लेकर गंतव्य स्थान को रवाना हुए लेकिन आम पब्लिक आये दिन जाम झेलती रहती है जबकि विगत सात वर्ष पूर्व पी डब्लू डी द्वारा सड़क की नापी की गई जिसमें  पी डब्लू डी लोगों के दुकान को चिन्हित भी कर दिया लेकिन पी डब्लू डी ने सात साल पुरा होने पर भी आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं किया जबकि  आने जाने वाले लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर प्रशासन ध्यान देता तो शायद लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाती लेकिन यह कार्य करेगा तो कौन और कैसे मिलेगा बिलरियागंज को जाम से मुक्ति।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh