Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिसके साथ भागी बहन, भाई ने उसके घर में लगा दी आग,आक्रोशित युवक ने चाचा के घर को नहीं छोड़ा, घर का सारा सामान जलकर राख

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं के वजीरगंज थाना इलाके के गांव का ही युवक किशोरी को भगा कर ले गया। पुलिस किशोरी को बरामद करने के लिए हाथ पांव मार रही थी कि इसी बीच किशोरी के भाई ने अपने साथियों के साथ आरोपी व उसके चाचा के बंद घर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान का जल चुका था। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां चार दिन पहले किशोरी को पड़ोस का ही युवक भगा कर ले गया था। मामल पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। वहीं आरोपी पक्ष घर में ताला लगाकर फरार हो गया। शुक्रवार तक किशोरी बरामद न होने पर आक्रोशित होकर लडक़ी पक्ष के लोगों ने आरोपी लड़का पक्ष के घर में आग लगा दी। किशोरी पक्ष इतने पर भी शांत न हुआ और उन्होंने लड़का पक्ष के परिवार के चाचा ज्ञानप्रसाद पुत्र बद्रीप्रसाद के घर में भी घुसकर आग लगा दी। घटना के समय ज्ञानप्रसाद अपने छोटे लड़के की शादी की गोद भराई की रसम पूरी करने गये थे। घर में ताला लगा हुआ था। आरोपियों ने मेनगेट का ताला तोड़कर कमरों के ताले तोड़कर कर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज धनंजय पाण्डेय के मुताबिक सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल पुहंचा था। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के बाद जांच पड़ताल की गयी जिसमें मामला किशोरी के चले जाने वाला ही कारण सामने आया है। गहनता से मामले की जांच की जा सही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh