Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्ष्को ने लिया बड़ा निर्णय

अतरौलिया आज़मगढ़। शिक्षा क्षेत्र अतरौलिया के प्राथमिक विद्यालय नंदना पर शनिवार को उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई की बैठक हुई। लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर 15 नवंबर दिन मंगलवार को धरना प्रस्तावित है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के  लिए शिक्षकों से अपील की गई। ब्लॉक संयोजक अजय सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में पेंशन बहाली को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर विशाल धरना दिया जाएगा। यह धरना सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे भारतवर्ष के सभी राज्यों की राजधानियों में एक साथ एक ही दिन को प्रस्तावित है ।सह संयोजक जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया पेंशन बुढ़ापे का सहारा होता है।पेंशन नौकरी की आत्मा होती है। इसलिए ब्लॉक के शिक्षक अधिकाधिक संख्या में  धरने में पहुंच कर अपनी लड़ाई को बल प्रदान करें। इस बैठक में कोषाध्यक्ष रामबृक्ष जी,विवेक सिंह, संतकुमार यादव,कृष्णकेशव मिश्रा, दुर्गा प्रजापति, अजय मौर्य, पुनीत मौर्य आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh