Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कलयुगी पिता ने लूट ली अपनी ही बेटी की अस्मत,मां ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा, पिता फरार

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की अस्मत लूट लिया। मां के साथ थाने पर पहुंच कर बच्ची ने पिता के खिलाफ तहरीर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद शुरू कर दिया है।
थाने पर दी गई तहरीर में बच्ची की मां ने बताया कि 10 नवंबर की रात बच्ची अपने कमरे में सोई थी। वहीं उसकी मां भी सो रही थी। रात लगभग 11 बजे पिता पहुंचे और अपनी 11 वर्षीय बच्ची के साथ ही जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दिया। बच्ची की मां की तहरीर पर रौनापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लग गई है। कलयुगी पिता की करतूत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
एसओ थाना- रौनापार कौशल कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की का बयान भी दर्ज किया गया है। आरोप की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh