उर्स मेला मे श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब,लोगों ने चद्दर चढ़ाकर मांगी दुआ,कव्वाली मुकाबला ने लोगों के मन को जीता
सरायख्वाजा जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर में शुक्रवार को 44वां उर्स मेले का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने चद्दर चढ़ाकर दुआ मांगी तथा लोगो ने कव्वाली का जमकर लुफ्त उठाया,
सिद्धिकपुर स्थित आस्ताना हजरत असरा शहीद बाबा मजार पर उर्स मेला का आयोजन किया गया,मेला की शुरुआत सुबह कुरानखानी से शुरूआत हुई, सिद्धिकपुर से सटे दर्जनों गांव से असरा शहीद बाबा के दर्शन के लिए लोगों का सुबह से आना-जाना शुरू हो गया था। शाम होते ही दूरदराज से आए लोगों ने मजार पर चद्दर चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति की दुआ मांगी, उर्स मेले के अवसर पर आयोजित कव्वाली मुकाबला में कव्वाला मेहता बनारसी और रानी डिस्को जौनपुरिया की टीम ने जबरदस्त पेशकश कर लोगों का दिल जीत लिया। मेला कमेटी के उपाध्यक्ष निजामुद्दीन में बताया कि मेला में हर साल कव्वाली मुकाबला कराया जिसको देखने के लिए सिद्धिकपुर से सटे दर्जनों गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। मजार कमेटी के अध्यक्ष नसीम हाशमी ने बताया कि लोग मनोकामना पूर्ति के लिए मजार पर चादर चढ़ाकर दुआ करते हैं और इस बार मेले में अलग-अलग जनपदों से सैकड़ों की संख्या में लोगो ने मेल में भाग लिया, सेक्रेटरी मैनुद्दीन ने बताया कि मेला में प्रशासन ने भरपूर सहयोग किया और सकुशल मेला संपन्न कराया गया।
*मेला में गुरही जलेबी और गुब्बारे ने बच्चों को खूब लुभाया*
सिद्धिकपुर स्थित असरा शहीद बाबा मजार लगे उर्स मेला में बच्चों ने गुड़ की बनी जलेबी और गुब्बारे की जमकर खरीदारी की किसी ने 1 किलो तो किसी ने आधा किलो जलेबी की खरीदारी की, सिद्धिकपुर से सटे गांव कोठवार,परशनी,गिरधरपुर से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले का आनंद उठाया मेले में बिक रहे रंग बिरंगे गुब्बारों ने बच्चों के मन को खूब लुभाया बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ मेले में बिक रहे गुब्बारे की खरीदारी की, और जमकर उर्स मेले का आनंद उठाया।

























































Leave a comment