बिजली विभाग द्वारा छापेमारी, मेजवा गांव में मचा हड़कंप
फूलपुर। बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है बावजूद बिजली चोरी करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को जेई निखिल शेखर और उनकी टीम द्वारा फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मेजवां गांव में बोला धावा। जांच दल ने बिना बिजली कनेक्शन एवं मीटर बाइपास कर बिजली की चोरी करते हुए एक ब्यक्ति को पकड़ा है। उसके खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही की गई।
बिजली विभाग के जेई निखिल शेखर ने बताया कि क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जहां कुछ लोगो द्वारा कनेक्शन के बावजूद मीटर न रहने पर उनका मीटर लगाया गया। जेई ने कहा कि जिसका नया कनेक्शन है और बिल नही जमा किया गया है । वह किश्तों में भी बिल जमा कर सकते है। इससे उनके पैसों का भार कम होगा। बिजली की चोरी कदापि न करे अन्यथा उनके खिलाफ सख़्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेजवा गांव में परवेज़ हुसैन पुत्र ज़मीर हसन बिजली चोरी के आरोप में कार्यवाही की गई है। इस टीम में संविदा लाइन मैन और मीटर रीडर मौजूद थे।

























































Leave a comment