तेज़ रफ़्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए हुआ रिफर
अतरौलिया आज़मगढ़।तेज़ रफ़्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए हुआ रिफर।
बता दें कि आज दिन सोमवार समय लगभग 9:30 बजे नेशनल हाईवे 233 पर सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार को पीछे से आजमगढ़ की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बता दें कि बढ़या क्षेत्र जोहपतपुर गांव निवासी राजीव कुमार सिंह पुत्र जगदंबा सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष अपने एक साथी के साथ बढ़या से मोटरसाइकिल से अलउपुर अम्बेडकर नगर के लिए अपने किसी निजी काम के लिए जा रहे थे, जैसे ही नेशनल हाईवे 233 सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक अज्ञात तेज़ रफ़्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके साथ जा रहे व्यक्ति को मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को नजदीकी 100 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां राजीव कुमार सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया, तथा उन्हीं के साथ जा रहे एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप सवार टक्कर मारने के बाद पिकअप लेकर फरार हो गया। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर घायल को इलाज कराते हुए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।

























































Leave a comment