Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नजर पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए फूलपुर पुलिस सक्रिय

फूलपुर। स्थिति बाबा परमहंस कुटी परिसर में रविवार को कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें नगर पंचायत चुनाव में संभावित अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों को नगर में चल रहे चुनाव प्रचार को शांति पूर्वक ढंग से तैयारी करने की अपील की गई। कोतवाल ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों और शर्तों का पालन करें। जिससे कि नगर में शांति ब्यवस्था कायम रहे। बैठक में साथ ही शनिवार की रात कस्बा में निगार स्टूडियो के पास जर्जर बिजली का पोल गिर जाने से इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कस्बे की कुलसुम (8) पुत्री ग्यासुद्दीन के इलाज के लिए लोगो से आर्थिक सहायता करने की अपील की गई। इस दौरान छियत्तर हज़ार तीन सौ रुपये की आर्थिक मदद दी गई। कोतवाल अनिल सिंह द्वारा की गई इस पहल से उपस्थित सभी लोगो ने उनकी सराहरना किया। इस मौके पर मोतीलाल सेठ, राजेश मोदनवाल चुटटूर, अंशुमान जायसवाल, आसिफ, सूफियाना अहमद , अमरनाथ सहित आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh