कुलगुरू श्रेष्ठ मोदनसेन महाराज का जन्मोत्सव की धूम
फूलपुर। कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल समाज फूलपुर द्वारा कुलगुरू श्रेष्ठ मोदनसेन महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बाबा परमहंस मंदिर प्रांगण में अक्षय नवमी आंवला नवमी के दिन मनाएं जाने वाले मोदनसेन जयंती के अवसर पर हलवाई मोदनवाल कल्याण सेवा समिति फूलपुर के तत्वाधान में बुधवार देर रात तक चले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आलोक कुमार आर्या हलवाई समाज प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंत्री के साथ मोदनसेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि आलोक कुमार आर्या ने हलवाई समाज कल्याण के लिए अनेकों सुझाव दिए उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागेदारी की बिना समाज का कायाकल्प नहीं हो सकता, एकल परिवार की मानसिकता बदलनी होगी अपने हक को पाने के लिए प्रयासरत होने के साथ साथ विशेष रूप से त्यारियाँ भी करनी होगी। जिसमे शिक्षा, पत्रकारिता, प्रसासनिक सेवा, पुलिस,फौज हेल्थ आदि सेवाओं में हमसभी को प्रतियोगी, प्रतिभागी हो कर विशेष स्थान प्राप्त करना होगा। इस अवसर पर प्रदेश संगठन के में सदस्यों ने कहा समाज को एक जुटता का परिचय देते हुए देश निर्माण में भागीदार होना होगा अपने पूर्वजों के गौरव को और बढ़ाना होगा साथ ही अपने समाज से जुड़े महान व्यक्तियो का जीवन परिचय समाज वा व्यवस्था में कराना होगा। इसी कड़ी में हलवाई समाज फूलपुर के पूर्व अध्यक्ष रहे सुरेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। हलवाई समाज अध्यक्ष अभय सिंह लालू ने मोदनसेन महाराज के वंशज होने पर समाज में गर्व की बात कही उन्होंने कहा कि हमारा समाज देश के हर वर्ग धर्म में समान सहभागिता निभाता रहा है जो हमसबके लिए गर्व का विषय है।इस मौके सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग वा नेतृत प्रदान करने वाले स्वजातीय बंधुओं का स्वागत सम्मान किया गया साथ ही उपस्थित जनों का महिलाओं का भारत रक्षा दल के स्थानीय अध्यक्ष राजेश मोदनवाल उर्फ़ चुट्टुर ने आभार प्रकट किया संचालन विष्णु मोदनवाल ने किया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश, रमेश मोदनवाल, मक्खन लाल, दशरथ हलवाई, श्यामजी मोदनवाल, विनोद मोदनवाल, विष्णु मोदनवाल, सुरेश मोदनवाल, मंटू, मिथिलेश, विजय मोदनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

























































Leave a comment