Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उपभोक्ताओ को अक्टूबर माह में 1,28,381 नये विद्युत कनेक्शकनेक्शन हुए कृत

लखनऊः 02 नवम्बर, 2022 : प्रदेश के मुख्यमंत्री  के निर्देशानुसार एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा  के कुशल नेतृत्व में उ0प्र0 पावर कारपोरेशन एवं वितरण कम्पनियाँ विद्युत उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधाएं एवम् बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिये निरंतर योजनाओ को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।इसी क्रम में उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं युद्धस्तर पर पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।
 उ0प्र0 पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष  एम0 देवराज ने बताया कि अक्टूबर माह में 1,28,381 उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन दिये गये। सिंचाई सुविधाओ को बढानें के लिये किसानों के 4,817 निजी नलकूपों को ऊजीकृत किया गया।
 इसी तरह प्रदेश में सबको अनवरत एवम् पर्याप्त विद्युत प्राप्त हो, इसके लिये 25,142 ट्रांसफार्मर बदले गये। 758 किलोमीटर एबी केबिल बदले गये, तथा टोल फ्री नं० 1912 पर 3,02,329 विद्युत सम्बन्धी शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 2,73,851 शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh