Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बॉडी लैंग्वेज से बढ़ता है आत्मविश्वास -इंजी. डॉ तारिक

फूलपुर । तहसील क्षेत्र के फदगुदिया गांव स्थित  हेरा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को तीस दिवसीय आकर्षक व्यक्तित्व की महत्ता एवं व्यक्तित्व विकास को लेकर  कार्यशाला की शुरुआत हुई। साथ ही अंग्रेजी भाषा के प्रशिक्षण के लिए कक्षाओं को शुरू किया गया। इसका उद्धघाटन मुख अतिथि पूर्व जज बीडी नकवी और विशिष्ट अतिथि  मौलाना उमर असलम इसलाही किया ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ट्स जेड के फैजान ने की। कार्यशाला में छात्रों को संबोधित करते  ने कहा कि आकर्षक व्यक्तित्व जीवन के हर क्षेत्र में अहम है। इससे जहां प्रोफेशनल जीवन में व्यक्ति को पहचान और महत्व मिलता है वहीं समाज में भी लोकप्रियता मिलती है। इसके लिए अच्छा वातावरण होना चाहिये यह हम सब की जिम्मेदारी  हम सभी लोगो को इस मिशन को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यशाला की प्रशिक्षिका मिस राफिया    ने कहा कि आकर्षक व्यक्तित्व कार्यस्थल से लेकर समाज के विभिन्न कार्यक्रम में भी अहम होता है। अच्छे संस्कार ही सर्वप्रथम व्यक्तित्व निखारता है। संस्कार और व्यक्तित्व का अन्योनाश्रय संबंध है। छात्रों को व्यक्तित्व विकास को लेकर कई टिप्स दिए। कहा कि जिन छोटी-छोटी बातों को हम नजरअंदाज कर देते हैं, वे हमारी जिदगी में साकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। हमारी जीवन शैली कैसी है, हम कैसे बैठते हैं, कैसे चलते हैं। किसी से कैसे संवाद स्थापित करते हैं। हम कैसे कपड़े पहनते हैं, हम कैसे बाल रखते हैं। ऐसी अनेक बातें हैं जिनका हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। अगर इन बातों पर दिए बिना हम चल रहे हैं तो संभव है कि सफलता हमसे दूर हो जाए। उन्होंने छात्रों को बातचीत में शब्दों के सही उच्चारण भी ध्यान देने का सुझाव दिया। इसके साथ ही कपड़े, उसके रंग, उसके पहनने का तरीका, बेल्ट, जूते आदि के साथ ही कपड़े की क्रीच भी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालता है। फेस मेकअप एवं सफाई भी इसका एक अंग ही है। बॉडी लैंगवेज आपके निर्भिकता का परिचायक है। बाल का रख-रखाव और नाखून तक आपके व्यक्तित्व को आकर्षण प्रदान करता है। यह हमारी पहचान और ज्ञान का प्रथम प्रदर्शन है। कार्यशाला को पूर्व जज बीडी नक़वी, इंजीनियर तारिक आज़म, मौलाना उमर इस्लाही, सफिया बतूल, रामिज अब्दुल वदूद आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मोहम्मदुल्लाह, और अजीजुर्रहमान ने संयुक्त रूप से किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh