भारत रक्षा दल ने एक और पार्क की किया सफाई, कई वर्षो से लगा था गन्दगी का अंबार
आजमगढ़ 3 नवम्बर,आवास विकास कॉलोनी हर्रा की चुंगी में स्थित पार्क जो दशकों से साफ सफाई के अभाव में झाड़ झंखाड से पट गया था,भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज यहां सफाई अभियान शुरू कर दिया
सफाई कार्य में लगे कार्यकताओं ने बताया कि इस कॉलोनी में हम लोग मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कर रहे थे तो स्थानीय लोगों ने इस पार्क को हम लोगों दिखाया और बताया कि लंबे समय से यह पार्क इसी तरह से गंदगी से पटा पड़ा हुआ है,सूचना देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है तो आज हम लोग अपनी अपनी आदत के अनुसार यहां सफाई शुरू कर दिए हैं इसे दो दिन में पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा,इस अवसर पर मुहल्ले के लोग भी उपस्थित रहे और कार्य कर्ताओं को चाय नाश्ता भी कराया,मुहल्ले के शाहिद कमर ने पार्क की दशा को बयां करते हुए भारत रक्षा दल के लोगों का हौशला भी बढ़ाया,आज के अभियान में धर्मवीर शर्मा, जैनेंद्र चौहान, रवि प्रकाश,दीपक जायसवाल,नीरज वर्मा,सुनील वर्मा, डॉ धीर जी, धनंजय,अनूप श्रीवास्तव,प्रभात श्रीवास्तव,सुनील कुमार, मो शाहिद,नसीम अहमद,उमेश सिंह,हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव शामिल रहे।

























































Leave a comment