Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छात्रों ने रोकी डीएम की गाड़ी, मचा बवाल,पूरा कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में हुआ तब्दील,छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को उठाकर ले गई पुलिस

आजमगढ़। छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने समस्त विद्यालयों के छात्र नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। छात्रों ने बताया कि विगत तीन वर्षों से महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से महाविद्यालय में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है और विगत तीन वर्षों से कालेज प्रशासन पुलिस अधीक्षक व जिला प्रशासन को छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग के सम्बन्ध मेें ज्ञापत दे रहे है लेकिन आज हम लोगों ने निर्णय लिया कि हमको तत्काल छात्रसंघ चुनाव कराने की तिथि चाहिए। अगर छात्रसंघ चुनाव नहीं हुआ तो छात्र जनपद में होने वाले सभी चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
बता दें कि प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी की गाड़ी कलेक्ट्रेट में जाने के लिए आई जिसे छात्रों द्वारा रोक दिया गया। जिलाधिकारी की गाड़ी वहां से वापस चली गयी। कुछ देर बाद आला अधिकारियों के साथ भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस द्वारा छात्रों को जबरिया उठाकर कोतवाली ले जाया गया। इस दौरान छात्रों ने शासन-प्रशासन विरोधी नारे भी लगाये।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh