Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की धूमधाम से से मनाई गई जयंती

खुटहन जौनपुर 31 अक्टूबर विकासखंड खुटहन के सभागार हाल में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई ..लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को मनाई जा रही है। इस दिन को भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सरदार पटेल आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री थे। देश की आजादी में सरदार पटेल ने अभूतपूर्व योगदान दिया। जिसके बाद अंग्रेजो की गुलामी से आजाद हुए भारत में सरदार पटेल को देश के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जाने लगा था।वल्लभ भाई पटेल ने शराब, छुआछूत और नारियों पर अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। हिन्दू-मुस्लिम एकता को बनाए रखने की पुरजोर कोशिश की। आजादी की लड़ाई के दौरान वह कई बार जेल भी गए लेकिन पटेल की दृढ़ता के सामने अंग्रेजी हुकूमत को झुकना पड़ा था . आज खुटहन ब्लाक पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती का कार्यक्रम किया गया|  खंड विकास अधिकारी और पंचायत विकास अधिकारी अखिलेश वर्मा सरदार वल्लभ भाई पटेल की फोटो स्थापित करके उनकी जयंती मनाई गई| माला और फूल चढ़ाकर हाथ जोड़कर नमन किया गया जहां पर उपस्थित ब्लॉक सभा के सेक्रेटरी वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि किया गया|  दीपक कुमार पाल ,कृष्ण कुमार यादव, प्रमोद यादव, राजेंद्र सिंह सोनाल, रवि प्रकाश यादव,  संजय यादव, स्वदेश यादव, उपेंद्र यादव ,विनय कुमार चौरसिया आदि लोग मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh