Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती

बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के ईश्वर पुर पवनी गांव में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर सेक्टर प्रमुख भाजपा धर्ममणि पाण्डेय व कार्यकर्ताओं द्वारा चित्र पर पुष्प मालाअर्पित किया गया है।उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया है।

बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के ईश्वर पुर पवनी गांव में भाजपा सेक्टर प्रमुख धर्ममणि पांडे के नेतृत्व में उनके आवास पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के मूर्ति पर पुष्पमाला चढ़ाया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता घरमणि पांडे ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई  पटेल महापुरुष थे। जिन को भुलाया नहीं जा सकता उनकी कहानियां आज ही लोगों के जुबान पर है। उन्होंने देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान दिया है ।जिन को देश भूल नहीं सकता एक बार की कहानी है कि वे छोटे से थे और उनके शरीर में एक फोड़ा हो गया। और उन्होंने गर्म सलाख स अपने फोड़े को सही किया। बहुत ही साहसी पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल थे ।इसीलिए उनको लौह पुरुष भी कहा जाता है ।इस मौके पर श्याम प्रीत सोनकर, योगेंद्र मोदनवाल, राजेस पाण्डेय, रमाशंकर मिश्र, राजेश सिंह, संतोष कुमार पांडेय राहुल यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh