सूर्य उपासना का महान पर्व छठ पूजा बड़े ही परंपरागत एवं विधि विधान के साथ ग्रामीण अंचलों में भी दिखा धूम
अतरौलिया, आजमगढ़। सूर्य उपासना का महान पर्व छठ पूजा बड़े ही परंपरागत एवं विधि विधान के साथ ग्रामीण अंचलों सहित स्थानीय नगर पंचायत अतरौलिया में मनाया गया। व्रती महिलाएं भगवान दीनानाथ भास्कर को याद कर निर्जला व्रत 24 घंटे रखने के साथ ही घरों में दीप कलस स्थापना एवं विभिन्न प्रकार के फलों सहित लिट्टी युक्त प्रसाद बनाने का कार कमोबेश सभी घरों में देखने को मिला। जबकि उपरोक्त स्थानों पर जहां पर बेदी छठ पूजा करनी है वहां सप्ताह पूर्व से ही लोगों ने बेदीयां बनाकर अपने-अपने स्थानों को सुरक्षित करने का कार्य किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर अतरौलिया थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी हमराही सिपाहियों के साथ, क्षेत्राधिकारी गोपाल स्वरूप पाजपेयी, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद,के कुशल निर्देशन में दर्जनों दरोगाओ सहित महिला कांस्टेबल को पूजा स्थल के पूरब पोखरा, पश्चिम पोखरा सहित अन्य जलाशयों पर महिलाओं ने सूर्य भगवान की उपासना की याद किया। साफ-सफाई को लेकर नगर पंचायत अतरौलिया की तरफ से सप्ताह पूर्व साज सज्जा के साथ ही रंग बिरंगे झालरों सहित बेदीये के स्थानों को समुचित साफ सफाई किया गया था। रविवार को सूर्य डुबते ही भगवान भास्कर के अराधना करने के बाद महिलाओं ने अपने अपने घरों को प्रस्थान किया और अपने पुत्र सहित जगत कल्याण कि कामनायें किया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, अधिशासी अधिकारी डा०लव कुमार, लिपिक गिरिजेश यादव,पूर्व चेयरमैन रामचंद्र जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख चन्द्रशेखर यादव, सभासद जावेद कुरैशी, तजम्मुल हुसैन, विदेशी, सद्दाम हुसैन, रामनाथ, दिनेश मद्धेशिया,दीपक गुप्ता, हरी सोनकर, टीटू विनायकर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

























































Leave a comment