Latest News / ताज़ातरीन खबरें

28 वर्षीय नवयुवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत

अकबरपुर अंबेडकरनगर : अकबरपुर रेलवे स्टेशन से जाफर गंज रेलवे स्टेशन के मध्य मंडी समिति के पीछे 28 वर्षीय नवयुवक पिंटू हरिजन पुत्र पतिराम निवासी मौहरिया खानपुर थाना कोतवाली अकबरपुर जनपद अंबेडकरनगर की ट्रेन से कटकर सुबह लगभग 8:30 के आसपास मौत हो गई है क्षेत्रीय पुलिस बल पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही की पूर्ति करते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता की मृत्यु हो चुकी है माता जी और उसकी पत्नी तथा दो बच्चे हैं। माताजी घर पर हैं और पत्नी अपने मायके में लोगों से भी ज्ञात हुआ कि पत्नी को ऑपरेशन के माध्यम से बच्चा पैदा हुआ है। आसपास की भीड़ भी इकट्ठा हो गई थी परिजन विलख रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक नशे का आदी है। अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ-साथ जीआरपी पुलिस भी उपस्थित रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh