Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पराली प्रबंधन के संबंध में समीक्षा बैठक-आजमगढ़ जिलाधिकारी

आजमगढ़ 30 अक्टूबर-- जिलाधिकारी  विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कल देर सायं जनपद में पराली प्रबंधन के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि धान की फसल पक चुकी है तथा शीघ्र ही कटाई शुरू होने वाली है, फसल कटाई के समय इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि कोई भी कृषक फसल अवशेष को न जलाएं, बल्कि उसको सढ़ाकर खाद के रूप में प्रयोग करें। फसल अवशेष को जलाने से जहां एक ओर पर्यावरण को नुकसान होता है, वही भूमि की उर्वरा शक्ति भी नष्ट होती है।
जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि कृषकों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जाये तथा उन्हें पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी कृषक बंधु कंबाइन हार्वेस्टर से अपने धान की कटाई कराएं, उन मशीनों में सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम अवश्य लगाएं।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि उनके ग्राम में कहीं पराली न जलने पाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया  कि वह अपने तहसील अंतर्गत इस बात पर विशेष ध्यान दें कि उनके क्षेत्र में पराली जलाने की घटना प्रकाश में ना आए।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री आज़ाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अनिल कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक आयुक्त सहायक निबंधक सहकारी समितियां, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

-------जि0सू0का0आजमगढ़-30-10-2022------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh