Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ पर की टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़। भाजपा सदर सांसद व भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले को संज्ञान में लेते हुए सिधारी पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर निवासी संजीव यादव उर्फ राजीव यादव द्वारा भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के खिलाफ अपने फेसबुक एकाउण्ट पर टिप्पणी की गयी। मामले को संज्ञान में लेते हुए सिधारी थाना पुलिस द्वारा उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

























































Leave a comment