Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रांसफॉर्मर और हरे पेड़ों पर कहर जारी, जिम्मेदार अधिकारियों की मौन व्रत बरकरार

दीदारगंज थाना अंतर्गत गोसडी गांव स्थित गोठाव पावर हाउस के पास लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।जिस पर हाइबोल्टेज के तार पर पेड़ टूट कर लटका हुआ है ।गांव के व्यक्ति द्वारा आये दिन पेड़ काटा जा रहा है।ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने के कारण  ट्रांसफार्मर से चिंगारी  निकलती हैं।धुंआ निकल रहा है।जिस कारण आये दिन फाल्ट हो रहा है।बिजली खराब हो जा रही है। ट्रांसफार्मर जल जा  रहा है।इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों  द्वारा विद्युत उप केंद्र पर की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।गांव के व्यक्ति द्वारा आये दिन हरे पेड़ काटे जा रहे।जिसकी शिकायत कई बार की गई हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणो में राजेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी मिले हुए हैं।जिस कारण यह समस्या आ रही है।वही गोठाव विद्युत उप केंद्र के जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार गौतम से बात की गई तो उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया।ग्रामीणों ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया है अविलंब कार्यवाही करने की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh