Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारत भूमि से निकली सभी धर्म धाराओं का एक मंच है विश्व हिन्दू परिषद - गजेंद्र

विश्व हिन्दू परिषद द्वारा 6 नवंबर से प्रारम्भ हो रहे हितचिंतक अभियान की योजना बैठक आज़मगढ़ हर्रा की चुंगी स्थित नेत्र मंदिर में सम्पन्न हुई जिसमें बतौर मुख्य वक्ता विहिप पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी सम्मिलित हुए
विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के जिले भर से आए प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 6 नवंबर से विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सम्पूर्ण देश भर में हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा जिसके माध्यम से हमारे कार्यकर्ता हिन्दू समाज के बीच जाकर हिन्दू हितों की चिंता करने वाले सभी हिन्दू परिवारों को विश्व हिन्दू परिषद के साथ जोड़ेंगे
विहिप के विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि 6 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले हितचिंतक अभियान में विहिप आर्यमगढ़ की इकाई द्वारा 50 हजार से ज्यादा हितचिंतक बनाने का लक्ष्य लिया गया है
बैठक में विशेष रूप से विहिप गोरक्षप्रान्त के प्रान्त मंत्री कुंवर नागेंद्र, विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु जी रहे
बैठक का संचालन विहिप के जिला मंत्री गौरव रघुवंशी ने किया
बैठक में आशीष गोयल, दीनानाथ सिंह, कुंवर गजेंद्र,संतोष गुप्ता,विमल मौर्या,अधिवक्ता मनोज सिंह,चंदन सिंह,शंकर यादव,उत्कर्ष,प्रशांत,किशन मोदनवाल,अंकुर गुप्ता,अरविंद अग्रवाल,अरविंद मोदनवाल,राघवेंद्र मिश्र लड्डू, नीरज अग्रवाल,संजीव डालमिया,मुनीब गुप्ता,अभी निषाद,सूरज निषाद ,हिमांशु राज,सूर्या मोदनवाल,अनूप पांडेय, वेदप्रकाश, गोपालकृष्ण,प्रदीप,अभय,गौरव, अजीत इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh