घुस लेने के मामले में मुकदमे से नाम निकालने के लिए 70 हजार रूपये वाला मुख्य आरक्षी गिरफ्तार
आजमगढ़। मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर ₹70000 घूस लेने वाले मुख्य आरक्षी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बताते चलें कि 25 अक्टूबर को लक्ष्मी पत्नी राजकुमार निवासी हरिश्चन्द्रपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि क्षेत्राधिकारी सदर जनपद आजमगढ पेशी के हेड कांस्टेबल रामसोच द्वारा मुकदमें में नाम निकालने के लिये 70000 रुपया लिया गया। इसकी जांच एडिशनल sp ट्रैफिक द्वारा कराई गयी जिसमें आरोप की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली पर घूसखोर हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर आज 26 अक्टूबर को वांछित अभियुक्त हेड कॉन्स्टेबल रामसोच पुत्र जगरनाथ राम निवासी अख्तियारपुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

























































Leave a comment