Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गोवर्धन पूजा पर गायों को खिलाये गए कुन्तलों सेव व केले, भारत विकास परिषद ने कराया कार्यक्रम, क्षेत्रीय विधायक रहे मौजूद

जालौन:-कोंच में गोवर्धन पूजा पर गायों की खूब सेवा की गई। गायों को कई पेटी सेव व केला गौशाला में खिलाया गया। भारत विकास परिषद द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक ने भी शिरकत की।
भारत विकास परिषद द्वारा गोवर्धन पूजा पर कोंच नगर की कान्हा गौशाला में गौवंशों को 3 कुन्तल सेव व दो कुन्तल केले खिलाये गए। भारत विकास परिषद द्वारा इस कार्यक्रम में पधारे माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन मौजूद रहे, जिन्होंने अपने हांथों से गायों को केला। सेव खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा गायों को सेव व केला खिलाये गए। विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि गायों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है, आज गोवर्धन पूजा पर इससे बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आज के कलियुग में लोग अपने माता पिता को सेव केला तो दूर की बात रोटी खिलाने में भी किनर मिनर करते हैं, ऐसे में भारत विकास परिषद द्वारा किया जा रहा यह कार्य बहुत ही पुण्य कार्य है है, में भी इस पुण्य के कार्य में सहभागी हुआ यह मेरे लिए बड़े ही गर्व की बात है। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष इंजी. राजीव कुमार रेजा, भारत विकास परिषद के संरक्षक समाजसेवी सुरेश गुप्ता बड़ा मील वाले, के के मिश्रा, पूर्व प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह, नरसिंह गहिरवार, रामशंकर छानी शिक्षक, विजय रावत, पवन झा नगर कार्यवाह आरएसएस, अरुण मिश्रा एड., पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, विजय अग्रवाल, शैलेन्द्र सर्राफ, अनुज पाटकर आदि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh