दीपक जलाने के विवाद से नहर में कूदी दो बच्चों की मां मौत
खुटहन जौनपुर 12 अक्टूबर सुइथाखुर्द गाँव में दीपक जलाने को लेकर सास से हुई कहासुनी के बाद दूसरे दिन बुधवार की भोर में परदेश में रह रहे पति और अपनी माता से मोबाइल फोन पर बात कर शारदा सहायक नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
उक्त गाँव निवासी संजय गुप्ता रोजी रोटी के चक्कर में बिहार के छपरा शहर में रह रहे है। घर पर उनकी पत्नी 28 वर्षीय मीनू गुप्ता अपने पांच वर्षीय पुत्र पियांशू और दो वर्षीय पुत्री मान्या के साथ गांव में रहती थी। संजय के पिता वर्षो पूर्व गुजर चुके है। बिधवा मां अपने छोटे पुत्र के साथ रह रही है। स्वजनो का का कहना है कि मंगलवार की शाम मीनू के घर अंधेरा देख उसकी सास ने उसे दीपक जलाने को कह दिया। जिसको लेकर सास बहू में विवाद हो गया। बाद में मामला शांत हो गया।दूसरे दिन बुधवार की भोर मीनू अपने दोनों बच्चों को सोता हुआ छोड़कर नहर के किनारे पहुंच गई। वहीं बगल गाँव के ही दो बालक शौंच को गये थे। पहले तो मीनू कुछ देर तक फोन पर बातचीत करती रही। फिर अचानक नहर के तेज बहाव में कूद गयी। जिसे देख दोनों बालक शोर मचाते गाँव की तरफ भागे। उनकी आवाज सुन तमाम ग्रामीण नहर पर पहुंच उसकी तलाश करने लगे और तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल से मोबाइल फोन और महिला का चप्पल बरामद किया है। पहले तो नहर के किनारे किनारे कुछ दूर तक देखा गया । महिला का पता न चल पाने पर गोताखोरो की सहायता ली गयी। बड़ी मशक्कत से छह घंटे तक तलाश के बाद शव घटनास्थल से एक किमी आगे गोसाईपुर नहर की पुलिया के पास बरामद कर लिया गया। खुटहन प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि शव मिल गया है। जिसे पीएम को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मायका पक्ष से कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है।




























































Leave a comment