17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा सेवा संकल्प अभियान, भाजपा भाटपार रानी मंडल की हुई बैठक
देवरिया। भाटपार रानी,रविवार को भाजपा भाटपार रानी मंडल की बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। जनसेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम, स्कूलों में विकसित भारत विषयक प्रतियोगिताएं व संगोष्ठियां तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन पर आधारित प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी।
इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






















































Leave a comment